छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

A sum of ₹4 lakh has been sanctioned for the affected family in a case involving loss of life due to a natural disaster

रायपुर । जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पैकू निवासी स्व. अंकित राम की कुआं के पानी में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता विजय राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button