छत्तीसगढ़

विशेष बैठक की सूचना

notice of special meeting

रायपुर । इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ( IJU) के छत्तीसगढ़ राज्य सहयोगी संगठन की ओर से रायपुर राजधानी के महिला पत्रकारों की एक विशेष बैठक शनिवार 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। प्रदेश की महिला पत्रकारों के मुद्दों पर अब तक गंभीरता से ध्यान नही दिया गया हैं। पत्रकारिता तथा मीडिया के कार्य में अपने पेशेगत जरूरतों के लिए उन्हें अक्सर अलग तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके समाधान के लिए उपयुक्त मंच के अभाव में वे अक्सर कई तरह की दिक्कतों का सामना करती हैं। छत्तीसगढ़ में तेजी से महिला पत्रकारों, रिपोर्टरों और एंकरों की संख्या बढ़ी है जिसके कारण उनके मुद्दों पर विचार करने के लिए यह पहल की जा रही हैं। रायपुर के सिविल लाइन में राजभवन के गेट क्रमांक 1 के सामने, छत्तीसगढ़ डायोसिस परिसर में यह बैठक आयोजित हैं। आप भागीदारी हेतु सादर आमन्त्रित हैं।

Related Articles

Back to top button