छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी

First round of counselling process for admission in medical colleges completed

रायपुर: प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए आवंटन सूची जारी की गई है, जिमसें 1,988 विद्यार्थी शामिल हैं। 18 अगस्त से सुबह 11 बजे से स्क्रूटनी और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। 23 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक स्क्रूटनी और शाम 4.30 बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी।

बता दें कि अवकाश के दिन भी स्क्रूटनी और प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1,980 और बीडीएस की 700 समेत कुल 2,680 सीटें हैं। इस वर्ष 10 शासकीय और 4 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश होगा। रावतपुरा सरकार मेडिकल कालेज में जीरो ईयर होने के बाद एमबीबीएस की 150 सीटें कम हो गई हैं।

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
निजी चिकित्सा कॉलेजों के लिए स्क्रूटनी सेंटर

रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस रायपुर
श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस रायपुर
श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, जुनवानी भिलाई
अभिषेक आइ मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और रिसर्च जुनवानी भिलाई

शासकीय संस्था- आयुष विश्वविद्यालय, उपरवारा नवारायपुर

निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए स्क्रूटनी सेंटर
मंत्री कॉलेज ऑफ डेंटिस्टी एंड रिसर्च सेंटर दुर्ग
रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च भिलाई
त्रिवेणी दंत विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर
छत्तीसगढ़ डेंटल कालेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव
न्यू होराईजन डेंटल कालेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बिलासपुर
श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस रायपुर

शासकीय संस्था: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर
अलॉटमेंट लिस्ट के टॉप-10 विद्यार्थी

1. आशना गुप्ता, नीट रैंक- 586 2

2. पार्थ सक्सेना, नीट रैंक- 584 3

3. अंकित कुमार, साहू नीट रैंक- 574 4

4. सार्थक शर्मा, नीट रैंक- 574 5

5. दिशा सोलंकी, नीट रैंक- 571 6

6. सुहावी कुपाटक, नीट रैंक- 567 7

7. शाहिल अली, नीट रैंक- 567 8

8. पृथ्वी राठौर, नीट रैंक- 565 9

9. वंशिका मिश्रा, नीट रैंक- 565 1

10. आयुषी पटेल, नीट रैंक- 5640

Related Articles

Back to top button