राज्य सरकार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव
Proposal to the state government for investment in the health sector

रायपुर: प्रदेश में 15 बड़े स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे। सरकार की अनुदान नीति से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश को लेकर निजी संस्थानों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। बीते 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार को 3,141.27 करोड़ रुपये के 15 प्रस्ताव मिले हैं, जो रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर व अन्य जिलों में नये स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने से संबंधित हैं। इन प्रस्तावों में मल्टी स्पेशियलिटी व सुपरस्पेशियलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और वेलनेस सेंटर की स्थापना के शामिल हैं। इससे 7,313 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार की ‘नई औद्योगिक विकास नीति’ के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को उद्योग की श्रेणी में शामिल किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में निवेश को गति मिली है। विगत 11 सितंबर को आयोजित ‘बस्तर कनेक्ट’ कार्यक्रम में चार निजी अस्पतालों के प्रस्ताव सामने आए थे।




