छत्तीसगढ़

कस्टम मिलिंग और कोल लेवी घोटाले में मनी लाड्रिंग की जांच

Money laundering investigation into custom milling and coal levy scams

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार तड़के रायपुर के जवाहरनगर में एक बड़े बिल्डर, बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स, सुल्तानिया ग्रुप के संचालक सुल्तानिया ब्रदर्स और धमतरी में चावल कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी। तीनों जगहों पर दस्तावेजों की छानबीन दिनभर चली। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार कस्टम मिलिंग व कोल लेवी घोटाले में मनी लाड्रिंग और वित्तीय लेन-देन के सिलसिले में यह छापेमारी की गई है। रायपुर में रियल एस्टेट में सक्रिय समूह पर जांच एजेंसी को हवाला के जरिए और घोटाले की रकम को खपाने का इनपुट मिला था। समूह के संचालकों समेत अन्य से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है।

Related Articles

Back to top button