छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर और नारायणपुर जिलों के पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त 

Membership of office bearers of Bastar and Narayanpur districts terminated in the meeting of the State Working Committee of Journalist Federation.

रायपुर : दिनांक 25 सितंबर को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा एवं नसीम कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रताप नारायण बेहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार यादव शामिल रहे। इस बैठक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता की परंपरा को बनाए रखते हुए बस्तर एवं नारायणपुर जिलों के निष्क्रिय पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने हाल ही में हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय नीति के तहत यह कदम उठाया है उक्त बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 31 दिसंबर 2025 तक 2026 के संगठन चुनाव की तैयारी में जो भी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे, उन्हें संगठन से तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
   इसी क्रम में बस्तर जिले के जिला अध्यक्ष मयंक पटेल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महासचिव केमेन्द्र ठाकुर एवं सचिव अनूप दास की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
वहीं नारायणपुर जिले में जिलाध्यक्ष विक्रम हालदार, महासचिव इमरान खान सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सिरे से खत्म कर दी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी ने यह भी निर्णय लिया है कि इन दोनों जिलों के जनसंपर्क विभाग तथा पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी हेतु एक पत्र प्रेषित किया जाएगा जिससे संगठन के पदाधिकारी की नेम प्लेट अपने वाहन पर लगाकर या सदस्यता परिचय पत्र का उपयोग करते पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
   प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोई निष्क्रिय पदाधिकारी त्याग पत्र देना चाहता है, तो उसे भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाएगा।
दोनों ही जिलों में नई कार्यकारिणी की शीघ्र ही की जायेगी प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी ने जानकारी दी है कि 7 अक्टूबर को बस्तर की नई कार्यकारिणी घोषित किए जाएंगे वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि 9 अक्टूबर को  नारायणपुर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी जिसमें सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ हमेशा से भाईचारे, पारदर्शिता और संगठनात्मक अनुशासन की विचारधारा पर काम करता आया है। संगठन ने अब तक पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, और पत्रकार परिवार सम्मान समारोह जैसे अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा,संगठन में वही लोग रहेंगे जो पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों के लिए ईमानदारी और सक्रियता से काम करेंगे। निष्क्रिय और गैर-जिम्मेदार लोगों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Back to top button