छत्तीसगढ़
ईब व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 37 करोड़ रूपए से अधिक स्वीकृत
Over Rs 37 crore sanctioned for Effluent Diversion Scheme works

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-कुनकुरी की ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य हेतु 37 करोड़ 9 लाख 63 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई 3323 हेक्टेयर के विरूद्ध 1453 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।




