छत्तीसगढ़

67 वर्षीय किसान जयलाल सिंह ने बेचा 80 क्विंटल धान

67-year-old farmer Jailal Singh sold 80 quintals of paddy

आनलाइन मोबाइल ऐप से कटाया टोकन

रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम मोदीपारा निवासी 67 वर्षीय किसान श्री जयलाल सिंह ने सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने आनलाइन के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था। किसान जयलाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 2.4000 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 80 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 1,89,520 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग खेती, घर निर्माण, खाद-बीज और दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

Related Articles

Back to top button