छत्तीसगढ़

CG में धान खरीदी प्रक्रिया आसान

Paddy procurement process easier in CG

रायपुर। धान खरीदी को और अधिक सरल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी और किसान दिन-रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के तहत किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और टोकन कटाने के दौरान होने वाली भीड़ व तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button