छत्तीसगढ़

सुविधाजनक रहा धान का उपार्जन, सरकार की सुगम व्यवस्था का मिल रहा लाभ : किसान धनराज

Paddy procurement has been convenient, benefiting from the government's convenient arrangements: Farmer Dhanraj

रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा सुगम धान उपार्जन कार्य से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत संपूर्ण धान उपार्जन की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त विकसित किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है।

कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम सातलोर से धान उपार्जन केंद्र पटौद पहुंचे किसान श्री धनराज सलाम ने बताया कि उनके पास 5.50 एकड़ कृषि भूमि है और पहले टोकन में 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया था। इसके पश्चात आज पुनः 71.60 क्विंटल धान सफलतापूर्वक बेचा। किसान श्री सलाम ने बताया कि टोकन कटवाने की प्रक्रिया में दोनों ही बार किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप के माध्यम से टोकन आसानी से मिलने से धान विक्रय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

धनराज ने बताया कि धान उपार्जन से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती की मरम्मत एवं दैनिक उपयोग के खर्चों में करेंगे। श्री सलाम ने शासन की डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को समय पर सुविधा और पारदर्शिता मिल रही है। बिना किसी परेशानी के अपना धान केंद्र आसानी से बेच रहे हैं। वहीं धान के उठाव में भी तेजी आई है। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति के प्रति आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार माना।

Related Articles

Back to top button