छत्तीसगढ़

नहीं हो रही है धान खरीदी में कोई परेशानी: किसान इंद्र चौहान ने बेचा धान, बोले-सब कुछ आसान

There is no problem in buying paddy: Farmer Indra Chauhan sold paddy, said everything is easy

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था बिल्कुल सुचारू और पारदर्शी चल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की अच्छी-खासी भीड़ लग रही है। शासन की किसान हित वाली नीतियांे और बेहतर प्रबंधन का अब असर दिख रहा है।

महुआटोली, कुनकुरी उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल बेचने पहुंचे किसान श्री इंद्र चौहान ने कहा कि यहां सब कुछ बहुत आसान और व्यवस्थित था। कोई परेशानी नहीं हुई। कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। टोकन समय पर मिला, पर्ची कटाई से तौल तक सब क्रम से चला। बारदाना भी खूब उपलब्ध था। श्री चौहान ने बताया कि ऑनलाइन टोकन और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से समय की बचत हो रही है। शासन ने जो व्यवस्था की है, उसकी तारीफ करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार। समर्थन मूल्य पर सही दाम मिलने से हमें आर्थिक सुरक्षा मिली है।

जिले के सभी केंद्रों पर नियमित धान आ रहा है। किसानों को टोकन, तौल, भुगतान जैसी प्रक्रियाएं तेजी से हो रही है। इससे किसानों का भरोसा बढ़ा है। जशपुर प्रशासन ने कहा कि धान खरीदी को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button