Breaking News

77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया

Flag hoisting ceremony was held at the Chamber office on the occasion of 77th Republic Day.

रायपुर  । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में सोमवार, 26 जनवरी, 2026 को प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर में माल्यार्पण, गुलाल व पुष्प अर्पित किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान एवं भारत माता का जयघोष किया गया एवं सभी पदाधिकारियों, व्यापारी एवं उद्योगपति बंधुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, पूर्व चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष- जैन जितेन्द्र बरलोटा, चेम्बर संरक्षक- पूरनलाल अग्रवाल, लालचंद गुलवानी, चेयरमेन-गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सलाहकार- अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग एवं चेम्बर सलाहकार, तिलोकचंद बरड़िया, सरल मोदी, मोहनलाल तेजवानी, चंदर विधानी, भूपेश कुमार पोपट, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, पूर्व चेम्बर कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,चेम्बर उपाध्यक्ष-लोकेश चन्द्रकांत जैन, प्रकाश लालवानी, संतोष जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, राजेश पोपटानी, मनीष प्रजापति, विकास पंजवानी, शांतिलाल बरड़िया, दिलीप इसरानी, मुकेश अग्रवाल अंबिकापुर, चेम्बर मंत्री-आलोक शर्मा, किशोर कुंदनानी, महेश जेठानी, नितेश अग्रवाल, रितेश वाधवा, सतीश बागड़ी, शंकर पिंजानी, विनोद पाहवा, गुलाबचंद्र साहू, पंकज कुमार जैन, महिला चेम्बर-श्रीमती हेमल शाह, राजेन्द्र जग्गी, अध्यक्ष, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, अशोक छेतीजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कन्फेक्शनरी एसोसियेशन, सुरेश गंगवानी शिवशक्ति व्यापारी एसोसियेशन, दिलीप पंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ, रमाशंकर देवांगन अध्यक्ष, नारायण सेन सचिव बीरगांव व्यापारी संघ, गोविंद माहेश्वरी महामंत्री डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, जयकिशन मटलानी अध्यक्ष अल्यूमिनियम एसोसियेशन, सदस्य- कन्हैया अग्रवाल, सतीश वासवानी, श्रीकृष्णा राव, गोपीचंद मोटवानी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, महेश प्रसाद राय, पवन वाधवा, मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष अंबिकापुर इकाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button