छत्तीसगढ़

CG पुलिस मामला: सिपाही ने पत्नी संग नाचते वीडियो में दिया मज़ेदार कमेंट

CG Police case: Constable makes funny comment in video of him dancing with his wife

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों पुलिस विभाग के जवानों पर सोशल मीडिया रील (Police Reels Viral) बनाने का क्रेज अनुशासन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर हाल ही में लाइन अटैच की कार्रवाई के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ था कि अब एक और जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्दी में डांस का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में संबंधित आरक्षक पुलिस की वर्दी में अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक रील्स पोस्ट की गई हैं। इन वीडियोज पर इंटरनेट मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रिया और जवान का जवाब

कुछ यूजर्स ने वर्दी की मर्यादा का हवाला देते हुए वीडियो हटाने की सलाह दी, वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए लाइन अटैच होने की बात कही। इसी दौरान एक यूजर को जवाब देते हुए आरक्षक ने बेखौफ अंदाज में “आई एम वेटिंग ब्रो” लिखकर कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही। यह जवाब अब स्क्रीनशॉट के रूप में पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में एसएसपी द्वारा मस्तूरी थाने के एक आरक्षक को वर्दी में डांस करने के कारण लाइन अटैच किया गया था। इसके बावजूद एक और जवान का इसी तरह का वीडियो सामने आने से विभाग की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।
पत्नी का भावुक वीडियो भी वायरल

इधर, कार्रवाई झेल चुके आरक्षक की पत्नी का रोता हुआ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में लोग दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्रवाई को जरूरी बता रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे सख्त बताते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button