तपती गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता
Government's big decision on scorching heat, priority given to safety of students

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की घोषणा—20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद
रायपुर । तपती गर्मी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक बंद रखने की घोषणा की गई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।




