छत्तीसगढ़

35 फीट ऊंचाई पर फंसी युवती, रायपुर में रोकी गई भीड़

Girl stuck at 35 feet height, crowd stopped in Raipur

रायपुर। रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह एक युवती सड़क किनारे लगे बड़े होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़ी युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना शंकर नगर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई। वहीं एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।

युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया

रेस्क्यू के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं

पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, युवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या विवाद से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।

Related Articles

Back to top button