छत्तीसगढ़
करियाआमा मध्यम जलाशय परियोजना के लिए 2.54 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
Over Rs 2.54 crore approved for Kariaama Medium Reservoir Project

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की सकरी नदी में करियाआमा मध्यम जलाशय परियोजना का सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए दो करोड़ 54 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सर्वे कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।




