छत्तीसगढ़

’सोलर पंप की खराबी तत्काल दूर कर बहाल की गई जलापूर्ति’

'The fault in the solar pump was immediately rectified and water supply was restored'

रायपुर । कांकेर जिला प्रशासन ने दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर में स्थापित सोलर पंप के खराब होने की खबर मिलते ही मोटर पंप को तत्काल सुधारकर कार्यशील कर दिया है। ग्रामवासियों को निर्बाध पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहायक अभियंता श्री डी.एस. सिदार ने बताया कि महेन्द्रपुर में वर्ष 2013 में क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस संयंत्र के अकार्यशील होने की जानकारी मिलने पर क्रेडा के उप अभियंता एवं मैकेनिक द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें मोटर पंप खराब पाया गया। क्रेडा की टीम ने तत्काल मोटर पंप की मरम्मत तथा केबल, रोप वायर एवं पाइप सहित अन्य सहायक सामग्रियों को बदलकर संयंत्र को पुनः कार्यशील किया। अभी सोलर पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और ग्रामीणों को नियमित पेयजल मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button