छत्तीसगढ़

वक़्फ़ बोर्ड के आदेश पर पहली कार्रवाई : वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन डॉ सलीम राज कवर्धा में उर्स में डीजे के उपयोग पर की कार्रवाई

First action on the orders of the Waqf Board: Waqf Board Chairman Dr. Salim Raj took action against the use of DJ in the Urs in Kawardha.

डीजे की ज़ब्ती के साथ पचास हज़ार का किया गया जुर्माना

ज़ब्ती की कार्रवाई का विरोध करने पर कमेटी के लोगों के ख़िलाफ़ थान खमरिया थाने में कराई एफआईआर

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज जी के निर्देश पर उर्स के दौरान डीजे, बैंड-बाजा, धुमाल एवं आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था। आयोजन समितियों को पूर्व में ही आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि उर्स के कार्यक्रम कुरआन व हदीस की तालीमात और शरीयत के अनुसार आयोजित किए जाएंगे तथा गैर-शरई गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

इसके बावजूद थाना खमरिया क्षेत्र में उर्स के दौरान प्रतिबंधित डीजे एवं धुमाल का उपयोग किए जाने की सूचना पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज जी स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

निर्देश के बाद पुलिस ने डीजे उपकरण जब्त कर थाने पहुंचाए तथा संबंधित आयोजन समितियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि धार्मिक आयोजन पूरी तरह कुरआन व हदीस की शिक्षाओं के अनुरूप संपन्न हो सकें।

Related Articles

Back to top button