छत्तीसगढ़

रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: 18 जून तक नहीं खुलेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज

Important news for Raipur residents: Gudhiyari underbridge will not open until June 18

रायपुर । रायपुर में एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक रूट बदलना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज को 4 जून से 18 जून तक बंद रखा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे कवर शेड और पाइप डालने का काम करेगा। इसके चलते इस रास्ते पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी का सीधा रास्ता बंद

रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले वाहन इस दौरान अंडरब्रिज से नहीं गुजर सकेंगे। रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करना होगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते इस रास्ते पर सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे समपार 380 में आवश्यक कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा।

ऐसे में रेलवे स्टेशन की ओर से गुढ़ियारी जाने वाले अंडरब्रिज रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया है।

इन रूट से करें आवाजाही

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद रास्ते को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button