छत्तीसगढ़

40 लाख रुपए की अत्याधुनिक चिकित्सा सामग्री से सशक्त होंगी स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक पुरंदर मिश्रा

State-of-the-art medical equipment worth Rs 40 lakh will strengthen health services: MLA Purandar Mishra

IDBI बैंक के सहयोग से जिला अस्पताल एवं भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज को मिला बड़ा संबल, विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार

जनसेवा का सशक्त उदाहरण: IDBI बैंक ने दी 40 लाख की चिकित्सा सामग्री, विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज को 40 लाख रुपये की चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराने पर IDBI बैंक के महाप्रबंधक/वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख श्री आशीष त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया।”

रायपुर। जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के प्रयासों से जिला अस्पताल रायपुर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज रायपुर को लगभग 40 लाख रुपए मूल्य की अत्याधुनिक चिकित्सा सामग्री प्राप्त हुई है। यह महत्वपूर्ण सहयोग IDBI बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने IDBI बैंक के महाप्रबंधक/वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख श्री आशीष त्रिपाठी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और संस्थाओं की सहभागिता से ही जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा और गति मिलती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में किया गया यह सहयोग हजारों मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा अस्पतालों में उपचार सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

बैंक द्वारा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज को सेमी फाउलर बेड, सेमी फाउलर गद्दा, फाउलर बेड, फाउलर गद्दा, बेड साइड लॉकर, बेड ओवर टेबल तथा आईवी स्टैंड जैसी आवश्यक एवं आधुनिक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इन संसाधनों के जुड़ने से मरीजों को बेहतर सुविधा, आरामदायक उपचार व्यवस्था तथा चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है। IDBI बैंक ने जिस संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है, वह निश्चित रूप से अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। यह सहयोग केवल चिकित्सा उपकरणों का वितरण नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा के प्रति एक सशक्त संकल्प का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि आज जब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे समय में निजी संस्थानों और सामाजिक संगठनों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। IDBI बैंक द्वारा प्रदान की गई यह सामग्री अस्पतालों की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री मिश्रा ने विशेष रूप से IDBI बैंक के श्री आशीष त्रिपाठी महाप्रबंधक/वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख आई.डी.बी.आई.बैंक की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक सोच और जनहितैषी पहल के कारण यह महत्वपूर्ण सहयोग संभव हो पाया है। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना प्रशंसनीय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी IDBI बैंक इसी प्रकार जनकल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता रहेगा।

अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा—

“स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में किया गया प्रत्येक प्रयास जनसेवा का श्रेष्ठतम स्वरूप है। IDBI बैंक द्वारा दिया गया यह सहयोग निस्संदेह हजारों लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और बेहतर स्वास्थ्य का नया संबल बनेगा।”

Related Articles

Back to top button