छत्तीसगढ़
CGPSC घोटाले की जांच तेज, राजनांदगांव में कृषि अधिकारी के आवास पर रेड
CGPSC scam probe intensifies, raid on agriculture officer's residence in Rajnandgaon

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती अनियमितता मामले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजनांदगांव में दबिश दी। ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भास्कर गणवीर कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2020-22 की पीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है।




