छत्तीसगढ़

समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

Farming became easier for farmer Laluram Baghel after getting fertilizers and seeds on time.

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए खाद और उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक कृषि आदानों की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को समय पर खेती की तैयारी करने में सुविधा मिल रही है।
लालूराम बघेल को मिला समय पर खाद-बीज का लाभ
सुकमा जिले के गंजेनार गांव के प्रगतिशील किसान लालूराम बघेल को प्रशासन की इस व्यवस्था का सीधा लाभ मिला है। उनके पास लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने छिंदगढ़ सहकारी समिति से अपनी आवश्यकता के अनुसार 3 बोरी डीएपी, 3 बोरी यूरिया और 3 बोरी पोटाश आसानी से प्राप्त किया। समय पर खाद और बीज उपलब्ध होने से वे बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी कर सके हैं। किसान लालूराम बघेल ने बताया कि समय पर कृषि सामग्री मिलने से बोआई कार्य आसान हो गया है और उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
किसानों के हित में प्रशासन की सतत निगरानी
धान उत्पादन वाले सुकमा जिले में किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं।
बेहतर उत्पादन की उम्मीद
प्रशासन की पारदर्शी और किसान हितैषी कार्यशैली से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसान उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button