छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा

Railways' big gift for passengers

बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से बेंगलुरु छावनी के बीच 12 जून को समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार एक फेरे के लिए चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन 08263 नंबर के साथ बिलासपुर से बैंगलुरू के लिए रवाना होगी। ट्रेन में 06 सामान्य और 10 स्लीपर सहित कुल 18 कोच उपलब्ध रहेंगे।

कई प्रमुख स्टेशनों में होगा ठहराव

यह ट्रेन बिलासपुर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा और चांदाफोर्ट स्टेशन में ठहराव दिया गया है। आगे चलकर ट्रेन वल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल और काजीपेट पहुंचेगी। इसके बाद चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद और तांडूर स्टेशन में रुकते हुए ट्रेन अगले दिन रात 20:00 बजे बेंगलुरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button