छत्तीसगढ़
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण
Ministry of Cooperation, Government of India completes 5 years

सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ध्वजा रोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया
महासमुंद । भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. रायपुर जिला कार्यालय महासमुंद अंतर्गत 159 सहकारी समितियों समितियों के अध्यक्ष, समिति प्रभारियों अन्य कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजा रोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। साथ ही जिले में 16 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर मे बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों की उपस्थिति मे ध्वजा रोहण किया गया।




