छत्तीसगढ़

आज बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा

Today, on the auspicious occasion of Bahuda Ratha Yatra, Lord Jagannath Mahaprabhu will return to the Shrimandir; the divine procession will take place amidst devotion and jubilation.

मौसी घर से आज होगी महाप्रभु की विदाई, भव्य बाहुड़ा रथयात्रा में शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु

नौ दिवसीय प्रवास के बाद आज श्रीमंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, बाहुड़ा रथयात्रा में उनड़ेगा आस्था का सैलाब

रायपुर। श्री जगन्नाथ सेवा समिति, गायत्री नगर (शंकर नगर), रायपुर के तत्वावधान में आज 24 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु, बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की पावन बाहुड़ा रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। नौ दिवसीय प्रवास पूर्ण कर भगवान आज अपने मौसी घर गुँडेचा (मौसी) मंदिर से पुनः अपने मूल निवास श्रीजगन्नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होने वाली इस दिव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालु रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे और पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

 

बाहुड़ा रथयात्रा केवल भगवान की वापसी यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में श्रद्धा, समर्पण और लोककल्याण की भावना का महापर्व है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों के बीच नौ दिनों तक निवास कर उन्हें दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करने के पश्चात बाहुड़ा यात्रा के माध्यम से श्रीमंदिर लौटते है। इस यात्रा में भगवान का रथ खीचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और श्रद्धालु इसे अपने जीवन का सौभाग्य समझते हैं।

 

गायत्री नगर स्थित मौसी मंदिर में प्रवास के दौरान प्रतिदिन भगवान का विशेष श्रृंगार आरती, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का आयोजन हुआ। परंपरा के अनुसार भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा हजारों श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक दर्शन कर पुष्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति. सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्‌भुत संगम देखने को मिला। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही ।और पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के उद्घोष से गुंजायमान रहा ।

 

बाहुड़ा यात्रा के अवसर पर रथ मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित रूप से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बन सकें।

 

 

इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, नेताप्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत जी. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह जी हरिभूमि समाचार पत्र एवं inh न्यूज चैनल के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

 

जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा भारतीय संस्कृति की समरसता, सेवा और लोकमंगल की भावना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से परिवार सहित इस दिव्य यात्रा में सहभागी बनकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समिति का सतत प्रयास रहता है कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य सुव्यवस्थित तथा भक्तिमय स्वरूप में संपन्न हो. जिससे सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंच सकें।

 

भगवान श्रीजगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा रायपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण उत्सव बन चुकी है। हर वर्ष इस आयोजन में बढ़ती श्रद्धालुओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि भगवान जगन्नाथ के प्रति जनआस्था निरंतर प्रगाढ़ हो रही है। आज की यह पावन वापसी यात्रा श्रद्धा भक्ति, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पूरे शहर को पुनः भक्तिरस में सराबोर कर देगी।

Related Articles

Back to top button