महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां होंगी दोगुनी, संतोषी साहू करेंगी भाई की कलाई पर राखी
Raksha Bandhan joy to double with the 30th installment of Mahtari Vandan; Santoshi Sahu to tie Rakhi on her brother's wrist .

रायपुर । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। इस बार खैरागढ़ विकासखंड की संतोषी साहू ग्राम खुसियारी के लिए यह पर्व आर्थिक आत्मविश्वास और पारिवारिक खुशियों के साथ आया है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से उन्हें रक्षाबंधन की तैयारियों में सहूलियत मिली है। संतोषी साहू का कहना है कि योजना की राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और त्योहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदेंगी तथा परिवार के साथ उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन मनाएंगी।
संतोषी साहू बताती हैं कि रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में राखी के साथ मिठाई और पारिवारिक मिलन का भी विशेष महत्व है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहायता राशि त्योहार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से उन्हें खुशी हुई है। इस राशि का उपयोग वे अपनी जरूरत के अनुसार करेंगी और रक्षाबंधन के लिए भाई की पसंद की राखी खरीदेंगी। उनका कहना है कि अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने और उसके साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर उनके लिए हमेशा विशेष रहता है।
“बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान।” संतोषी साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने खर्चों और जरूरतों को लेकर अधिक आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया की सरकार की इस पहल से महिलाओं को अपने परिवार की खुशियों में आर्थिक रूप से योगदान देने का अवसर मिल रहा है।
संतोषी साहू के लिए महतारी वंदन की राशि केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। इससे उन्हें अपनी पसंद और प्राथमिकता के अनुसार खर्च करने का आत्मविश्वास मिला है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर इस राशि का उपयोग कर वे अपने भाई के प्रति स्नेह और अपनापन व्यक्त कर सकेंगी।
रक्षाबंधन के दिन संतोषी साहू अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और भाई की खुशहाल जिंदगी की कामना करेंगी। परिवार के साथ मिलकर मिठाई खिलाने और त्योहार मनाने की तैयारी भी उन्होंने की है। उनके लिए इस बार राखी का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते के साथ आर्थिक संबल और आत्मविश्वास की खुशी भी लेकर आया है।




