छत्तीसगढ़

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

'Mahabhandaras' held across Raigarh on Janmashtami; Finance Minister O.P. Choudhary partakes of the *prasad*.

 रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा महाभंडारे और निःशुल्क भोजन शिविर आयोजित किए गए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी इन आयोजनों में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही प्रसाद वितरण में भी सहभागिता की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि “जन्माष्टमी का पर्व रायगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है।” उन्होंने कहा कि रायगढ़ में हर पर्व, उत्सव, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजन को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की परंपरा रही है।

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की विशेषता यहां की सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना है। लोग समाज सेवा और एक-दूसरे से जुड़ने की भावना के साथ बड़े हृदय से आगे आते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न एसोसिएशन, सामाजिक संगठन और समाज के लोग मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन परंपरा की जीवंतता के साथ-साथ समाज में सेवा, समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायगढ़ सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button