छत्तीसगढ़

महिला चेम्बर की आमसभा कल, डॉ. ममता होंगी मुख्य अतिथि

Women's Chamber General Meeting Tomorrow; Dr. Mamta to be Chief Guest

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व, सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास पर केंद्रित रहेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी और प्रदेश कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यापारिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें नई संभावनाओं से जोडऩा है।

Related Articles

Back to top button