छत्तीसगढ़

3000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान हैं ढोलकल गणेश जी

Dholkal Ganeshji is seated at a height of 3000 feet

दंतेवाड़ा। अगर आप बस्तर में दंतेवाड़ा जिले की यात्रा कर रहे हैं, तो बैलाडिला की पहाड़ियों के बीच एक पवित्र स्थल है, जो आपको सीधा बादलों से जोड़ता है। समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ढोलकल पहाड़ी भगवान गणेश का निवास स्थान है। लोक कथाओं के अनुसार यह वही भूमि है, जहां भगवान गणेश और भगवान परशुराम के बीच एक भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में परशुराम के फरसे से गणेशजी का एक दांत टूट गया और तभी से उनका नाम एकदंत पड़ा। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में इस पहाड़ी के नीचे बसे गांव को आज भी फरसपाल के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button