
मुंबई । बॉलीवुड की फेमस जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फाइनली खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है। दोनों दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब लगभर चार साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को थामे नजर आ रही हैं, जबकि विक्की कौशल भी उनके साथ खड़े होकर प्यार करते दिख रहे हैं। इस घोषणा के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।




