छत्तीसगढ़

सुकमा में माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त

Maoist arms factory destroyed in Sukma

सुकमा। सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने ऑपरेशन को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के मेटागुड़ा इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक अवैध ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (विस्फोटक सामग्री निर्माण इकाई) को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और मशीनें बरामद की गई हैं। एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार माओवादी इस फैक्ट्री का उपयोग लगातार हो रहे आपरेशनों के बीच अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कर रहे थे, जिसमें वे बड़े आकार के बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का भी निर्माण कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button