छत्तीसगढ़

महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी

16 boxes of liquor smuggled from Mahatari Express

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपित इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है। पुलिस ने रविवार – सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है। आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था। आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था। इस एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते थे। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह तस्करी कर रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button