छत्तीसगढ़

वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय में हुआ सामूहिक गायन

Mass singing of 'Vande Mataram' took place at the Directorate of Economics and Statistics on its 150th anniversary.

रायपुर । राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 10:00 बजे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और इसके ऐतिहासिक महत्व को नमन किया।

इस अवसर पर संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री एस. के. बंजार, श्री एस. के. कश्यप, उप संचालक श्री दिनेश तिवारी, श्रीमती सरोज कंवर तथा श्री जे. आर. मधुकर भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को भी सुना।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और सांस्कृतिक गौरव को पुनः जागृत करना था। संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ इस आयोजन में शामिल हुए तथा मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button