छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
State Election Commissioner Ajay Singh paid a courtesy call on President Droupadi Murmu.

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह तथा देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने 11 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह द्वारा प्रदेश के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष सम्पन्न हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों व आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति से संबंधित एक बुकलेट की प्रति भी राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की गई ।




