बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण
Baloda Bazar Collector inspected the paddy procurement work at the Suhela Cooperative Society.

धान का सही वजन करने व नमी पर कड़ी निगरानी के निर्देश
जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तौल मशीन में धान का वजन कराया और नमी मशीन में धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से पूछ -ताछ करते हुए केन्द्र में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटाने में कोई दिक्कत आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई समस्या नहीं है, प्रशासन के द्वारा इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि धान बेचने टोकन लेने आये हैं वहीं कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श होने पर धान खराब होने से बचाने के लिये पक्का फर्श की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आगामी दिनों में पक्का फर्श निर्माण का आश्वासन दिये।
बताया गया कि समिति अंतर्गत 1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 2013 किसानों से 5057 क्विंटल धान खरीदी हुईं है। जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।




