छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी व हिंसा पीड़ित भी दिखाएंगे खेल कौशल

Surrendered Maoists and victims of violence will also showcase their sports skills.

रायपुर: बस्तर ओलिंपिक-2025 एक बार फिर सामाजिक सद्भाव और खेल भावना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में करीब 500 समर्पित माओवादी और हिंसा पीड़ित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। यह पहल न केवल पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप और शांति की ओर बढ़ते जनजीवन की सकारात्मक तस्वीर भी पेश करती है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रविवार को राजधानी में बैठक लेकर 11 से 13 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के तैयारियों की समीक्षा की। जिला स्तरीय मुकाबलों से चुने गए करीब तीन हजार विजेता खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button