छत्तीसगढ़

एल्यूमिनियम बर्तनों की खरीदी पर विवाद

Controversy over purchase of aluminium utensils

रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों के स्वास्थ्य से समझौते का गंभीर आरोप एक बार फिर सामने आया है। आरोप है कि केंद्र सरकार और न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राज्य सरकार ने एल्यूमिनियम बर्तनों की खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता में कहा कि एल्यूमिनियम के बर्तनों में भोजन तैयार करने के दुष्परिणाम वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हैं। इसी कारण सरकारी उपयोग पर रोक लागू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button