छत्तीसगढ़

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की बड़ी उपलब्धि: विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ₹1.29 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

A major achievement of Arang MLA and Cabinet Minister Guru Khushwant Saheb Ji: Administrative approval of ₹1.29 crore for the development of the assembly constituency

नवा रायपुर से आरंग तक विकास की नई लहर; अनेको ग्रामीण अधोसंरचना कार्यों को मिली स्वीकृति
नवा रायपुर/आरंग/रायपुर— छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग) एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत, आरंग विधानसभा और जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 17 विभिन्न निर्माण में 30 कार्यों हेतु 129.72 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख निर्माण कार्यों का विवरण: गांव-गांव पहुंचेगी खुशहाली
मंत्री जी की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है— पंचायत एवं सामुदायिक भवन: ग्राम कोड़ापार में ₹12.93 लाख की लागत से नया पंचायत भवन बनेगा। इसके साथ ही बकतरा, गुखेरा, और कोहका में ₹6.50-₹6.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा।
 शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार: ग्राम खुटेरी में ₹13 लाख की लागत से ‘अटल सद्भावना भवन’ का निर्माण किया जाएगा। तांदुल, कुंदरू और कोहका जैसे ग्रामों में रंगमंच निर्माण के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की राशि स्वीकृत की गई है।
 सड़क एवं सुगमता: ग्राम सेजा, अछोली, तांदुल, गोढ़ी और पिपरहट्ठा में सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। विशेष रूप से सेजा में गौठान पहुंच मार्ग हेतु सीसी रोड को प्राथमिकता दी गई है।
 धार्मिक एवं अन्य कार्य: कुटेसर के विभिन्न तालाबों में ₹7.80 लाख की लागत से निर्मला घाटों का निर्माण और कोडापार में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय शेड का निर्माण किया जाएगा। गुणवत्ता और पारदर्शिता: मंत्री जी के कड़े निर्देश माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा जारी आदेश में निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य की गई हैं: सभी कार्य निर्धारित प्राक्कलन एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वीकृत कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना से निर्मित न हों। कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाएगा और प्रत्येक किश्त उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) के बाद ही जारी होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को प्रतिमाह प्रगति प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़ी सौगात पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायं जी एवं उपमुख्यमंत्री(पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री) छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आरंग विधानसभा के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के ये कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button