Breaking News
महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व से 400 किमी का सफर तय कर पहुंचा बीमार गिद्ध
The sick vulture travelled 400 km from Maharashtra's Tadoba Andhari Tiger Reserve.

धमतरी। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व से लगभग 400 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचे एक बीमार गिद्ध का सफल रेस्क्यू किया है। माइक्रो ट्रांसमीटर और जीपीएस से लैस यह गिद्ध अत्यधिक कमजोरी और डी-हाइड्रेशन के कारण उड़ने में असमर्थ था। मंगलवार को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इन्द्रागांव बफर परिक्षेत्र अंतर्गत काण्डसर बीट में पेट्रोलिंग के दौरान श्रमिक राधेश्याम यादव ने गिद्ध को बीमार अवस्था में देखा। इसकी सूचना तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।




