Breaking News

रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन की मांग

Demand for Raipur-Bilaspur six lane

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। बैठक का मुख्य फोकस बिलासपुर बायपास निर्माण, मुंबई- नागपुर समृद्धि मार्ग का रायपुर तक विस्तार और रायपुर–बिलासपुर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड सड़क की मंजूरी पर रहा। अरुण साव ने बिलासपुर शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए उच्च न्यायालय बोदरी से सेंदरी तक 32 किमी लंबे फोरलेन बायपास की मांग की। यह बायपास शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क को सीधे रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा।

Related Articles

Back to top button