Breaking News
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, 32 यात्री घायल
Major accident in Kanker, Chhattisgarh, 32 passengers injured

कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से होते हुए बैलाडीला जा रही थी। इसी दौरान आमाबेड़ा के पास बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।




