छत्तीसगढ़
सुभाष स्टेडियम में पत्रकारों की खेल मड़ई, पुरंदर मिश्रा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Journalists' Sports Fair at Subhash Stadium, Purandar Mishra boosted the enthusiasm of the players

प्रेस क्लब खेल मड़ई–2026 में रोमांच अपने चरम पर, पुरंदर मिश्रा की रही गरिमामयी उपस्थिति
खेल, सौहार्द और संवाद का संगम: सुभाष स्टेडियम में इंटर-प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता


रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटर-प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता एवं रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई–2026 में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।


माननीय विधायक श्री मिश्रा जी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। पत्रकारों के लिए इस प्रकार के आयोजन मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए क्लब के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, खेल भावना और सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।




