छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत अंतरिक्ष केन्द्र का शुभारंभ किया

Chief Minister Sai and Group Captain Shubhanshu Shukla inaugurated the Space Centre under the district administration's Project Antariksh Sangwari.

00 मुख्यमंत्री और शुक्ला ने बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का भी किया सफल प्रक्षेपण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला के साथ आज नवा रायपुर के राखी में आयोजित कार्यक्रम में जिला रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन के साथ अंतरिक्ष केंद्र की सभी इकाइयों का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी ली। केंद्र में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी आईडीवायएम तथा सारडा ग्रुप में संयुक्त तत्वाधान में तैयार यह अंतरिक्ष केंद्र शासकीय उ.मा. विद्यालय राखी, नवा रायपुर में स्थापित है।

इस अंतरिक्ष केंद्र में स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। यहां विद्यार्थी स्वयं उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण तथा सिग्नल व डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर के बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का बटन दबाकर प्रक्षेपण किया। साथ ही श्री शुक्ला ने भी बटन दबाकर रॉकेट का प्रक्षेपण किया। गौरतलब है कि आईडीवायएम के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह देश के किसी सरकारी स्कूल में स्थापित पहला अंतरिक्ष केन्द्र है। साथ ही यहां बच्चों द्वारा कार्डबोर्ड एवं पीवीसी पाइप के इस्तेमाल से रॉकेट बनाया गया है। इस अवसर पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, आइडीवायएम के अध्यक्ष व सह-संस्थापक श्री रत्नेश मिश्रा एवं हेड ऑफिसर शिव सिंग भदोरिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button