छत्तीसगढ़

रायपुर में 24 घंटे में 5 बड़े सड़क हादसे

5 major road accidents in Raipur in 24 hours

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। शहर के अलग-अलग हिस्सों और नेशनल हाईवे पर हुए पांच बड़े सड़क हादसों ने यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। इन घटनाओं में एक युवक की दुखद मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

सोमवार की सबसे हृदयविदारक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान मंदिर हसौद निवासी सोनू पाटिल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button