छत्तीसगढ़

DMF फंड प्रकरण में आरोपी अनिल टुटेजा गिरफ्तार

DMF fund case accused Anil Tuteja arrested

ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 (DMF प्रकरण) में विस्तृत विवेचना उपरांत आरोपी अनिल टुटेजा को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया है।
विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन/बयानों से प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन/प्रतिफल लेकर कार्य दिलवाने तथा कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर DMF मद के कार्य दिलवाने/आवंटित कराने की गतिविधियाँ संचालित कीं।
आरोपी द्वारा DMF फंड से संबंधित जिलों में कमीशन लेकर कार्य दिलवाने/आवंटन कराने की गतिविधियाँ भी संचालित की जाती रही हैं।
उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं।
आरोपी को विधि अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 26.02.2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त की गई है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button