छत्तीसगढ़

रायपुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

After Raipur, the police commissioner system will now be implemented in these two cities of Chhattisgarh.

रायपुर । राजधानी के बाद अब बिलासपुर और दुर्ग में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को भिलाई में घोषणा की कि राजधानी रायपुर के बाद अब जल्द ही बिलासपुर और दुर्ग जैसे महानगरों में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नरी) प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए जिन भी शहरों में इसकी आवश्यकता होगी, वहां चरणबद्ध तरीके से इसे विस्तार दिया जाएगा।
पुलिस को मिलेंगे अधिक प्रशासनिक अधिकार

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे पुलिस को अधिक प्रशासनिक और कानूनी अधिकार मिलेंगे। इससे कानून-व्यवस्था में कसावट आएगी और जनता को बेहतर परिणाम मिलेंगे। हालांकि उन्होंने इसकी निश्चित तिथि का खुलासा नहीं किया, लेकिन इसे सरकार की प्राथमिकता सूची में बताया।

भिलाई में तीरंदाजी का महाकुंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस की मेजबानी में सोमवार से 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 27 फरवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस की 54 विंगों से कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आयोजन की जिम्मेदारी और उद्घाटन

आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सदानंद कुमार को सौंपी गई है। उद्घाटन समारोह में गृहमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस बल में खेलों का आयोजन न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाता है, बल्कि टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button