छत्तीसगढ़

खूंटाघाट जलाशय उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य के लिए 48.92 करोड़ रुपए स्वीकृत

48.92 crore rupees approved for the work of Khuntaghat Reservoir Lift Irrigation Scheme.

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-बिल्हा की खूंटाघाट जलाशय के ग्राम नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य के लिए 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपए स्वीकृत किए है। इस योजना से 1400 हेक्टेयर खरीफ एवं 400 हेक्टेयर रबी, कुल 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर पंप एवं पाईप लाईन के माध्यम से उद्वहन द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Back to top button