छत्तीसगढ़

बस्तर में सजेगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य मंच : देशभर से जुटेंगे 1150 खिलाड़ी

Bastar to host grand Khelo India Tribal Games: 1150 athletes from across the country

रायपुर । छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रदेश में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की कड़ियों को जोड़ते हुए बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से 02 अप्रैल के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का शानदार संगम देखने को मिलेगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लगभग 1150 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और तकनीकी विशेषज्ञ जगदलपुर पहुंचेंगे, जिनका आगमन 28 मार्च से शुरू हो जाएगा। आयोजन की भव्यता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। खिलाड़ियों की सुविधा और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए खेल परिसर का कायाकल्प सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button