छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर “इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान 2026” का भव्य आयोजन

On the auspicious occasion of International Women's Day, a grand celebration of "Indira Devi Jain Smriti Samman 2026" was organized.

रायपुर | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर “इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान 2026” का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब, सिविल लाइन, रायपुर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना था, जिन्होंने अपने समर्पण, सेवा और मेहनत से समाज को नई दिशा प्रदान की है।
सम्मानित विभूतियां इस प्रकार हैं—
समाज सेवा एवं चिकित्सा – श्रीमती स्मिता सिंह
दिव्यांगजन सेवा – डॉ. प्रीति उपाध्याय
पत्रकारिता – प्रज्ञा प्रसाद
समाज सेवा एवं चिकित्सा – डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल
चिकित्सा सेवा – डॉ. श्रद्धा निर्मलकर
समाज सेवा – सुषमा सामंतराय
शिक्षा – श्रीमती दीपिका यादव
योग – कीर्ति साहू
समाज सेवा – सविता गुप्ता
शिक्षा – प्रिया गुप्ता
विधि सेवा – रितु साहू
जैविक खेती – डॉ. आरती साठे
समाज सेवा – श्रीमती लता भारद्वाज
शिक्षा – तपस्विनी सदावर्ती
खेल – कुमारी रोशनी देवांगन
समाज सेवा – हरदीप कौर औलख
साहित्य – शुभा शुक्ला
समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण – शिफा अली
समाज सेवा – मोनिका इजारदार
समाज सेवा – सुनीता प्रधान
पर्यावरण – ललिता अग्रवाल
चिकित्सा – डॉ. ऊषा मिश्रा
कला एवं संस्कृति – आरू साहू
पुलिस सेवा – ममता मिश्रा
पशु चिकित्सा – डॉ. वर्षा जैन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मिलना कुर्रे (IPS 2008 बैच), पुलिस महानिरीक्षक अजाक एवं रेल पुलिस मुख्यालय, रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्री कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी), डॉ. कविता कुंभज (फाउंडर, CEO एवं डायरेक्टर – पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन), श्री डी. पी. गोस्वामी (डायरेक्टर, डेक अकादमी), कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन, रूपेंद्र साहू, राहुल कुम्भज, सार्थक जैन, सैनिक स्कूल के छात्र, डॉ. हर्षिता, हेमलता जी, नीता जी सहित समाजसेवी सुदीप जैन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।,
विशेष रूप से राहुल कुम्भज, अनिकेता भारद्वाज एवं हेमलता यादव (छत्तीसगढ़ डिफेंस एकेडमी की छात्राएं) की सहभागिता सराहनीय रही।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. रात्रि लहरी द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्री कमलेश जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।
इंद्रा देवी जैन स्मृति सम्मान 2026 का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब, सिविल लाइन रायपुर

Related Articles

Back to top button