छत्तीसगढ़
जनसमस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशील पहल – पेयजल संकट पर विधायक पुरंदर मिश्रा का त्वरित हस्तक्षेप
Sensitive initiative to solve public problems – MLA Purandar Mishra's prompt intervention on drinking water crisis

हर बूंद की चिंता, हर घर की फिक्र—पुरंदर मिश्रा का संवेदनशील संकल्प
परेशानी के हर मोड़ पर, भरोसे का नाम—पुरंदर मिश्रा

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सेल्सटेक्स कॉलोनी, (गायत्री नगर) शंकर नगर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या पर त्वरित संज्ञान लिया।
आज जगन्नाथ मंदिर परिसर में इन क्षेत्रों के वार्डवासियों ने विधायक श्री मिश्रा से मुलाकात कर पेयजल संकट की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात तत्काल बैठक में जल विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, जोन 3 की अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, जोन 9 के कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, अभियंता श्री जोहेब जी, श्री आशुतोष सिंह एवं जोन 3 के अभियंता श्री सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक श्री मिश्रा ने पेयजल संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए कि समस्या के स्थायी समाधान हेतु तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधायक श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रों में जल आपूर्ति की स्थिति का त्वरित आकलन कर आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाएं, खराब पाइपलाइन, मोटर या अन्य संसाधनों की मरम्मत/प्रतिस्थापन प्राथमिकता से किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक जल व्यवस्था (टैंकर आदि) भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा निर्धारित कर कार्य पूर्ण करने, नियमित मॉनिटरिंग रखने एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।
विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि
“जनता की समस्याएं मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, और इसमें किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इस पहल से क्षेत्रवासियों में विश्वास एवं संतोष का माहौल बना है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है — और आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।




